ना जाने कहाँ ले जा रही है ज़िन्दगी ।
अपनो के पास होते हुए भी,
अपनो से दूर ले जा रही है ज़िन्दगी ।
पता नही इसको हमसे क्या शिकायत है ।
तब ही तो इम्तिहान ले रही है ज़िन्दगी,
ज़िन्दगी के आधार के लिए, जो किफ़ायत कर रहे है ।
वो किफ़ायत चिकित्सालय में,
ज़िन्दगी के उपचार में गुम हो रही है ।
कभी-कभी लगता है ज़िन्दगी से गुज़र ले,
लेकिन अपनो की आंखों में जो सपने है,
उनको पूरा करने के लिए जी रहे है यह ज़िन्दगी,
इस कर्म का ना सही पुराने कर्मो का,
बदला तो ले ही रही है ज़िन्दगी,
यह कर्म गति है टारी ना टरी है,
बस यही सोच कर जी रहे है यह ज़िन्दगी,
चंद ख़्वाब ओर कुछ उम्मीदें है ज़िन्दगी से,पूरे हुये तो ठीक,
नही तो इससे ज्यादा क्या होगा कि हम यहीं मर जाएंगे ।
अपनी ही कॉलर ट्यून से अपने को अभिप्रेरित कर रहे,
अपनी ही ज़िन्दगी के सताये हुए है,
फिर भी उसी से मोहब्बत कर रहे ।
देखते है कहाँ तक ले जाती है यह ज़िन्दगी ।
~~~ सुमित मोन्स

No comments:
Post a Comment