आज मेरा जन्मदिन है जिसने अभी तक शुभकामनाएं न दी हो वह भी अभी देकर मेरी शुभकामनाएं ले सकता है, ब्राह्मण मात्र इंसान को ''बर्थडे'' विश करने से "कोटि यज्ञ' का फल मिलता है ऐसा किसी ने भी नहीं कहा | विश करने से आपको 'दीपिका' जैसी खूबसूरत, 'विद्या' जैसी पतिव्रता, 'अनुष्का' जैसी रोमानी , 'प्रियंका' जैसी हॉट, पत्निया मिलेगी और न विश करने पर ''राखी सावंत'' जैसी लुगाई मिल जाये तो मेको दोष न देना की चौबे ने बोलो नाये, याहि मारे बोल दियो है | लड़किया दुखी न हो आपको भी विश करने पर "निक जोनास" जैसा आपसे छोटा और गाना गाने वाला लोंडा मिलेगा, और भूतपूर्व लोग हताश न हो दुसरी शादी के योग बन सकते है वरना अगले जन्म की सोच के कर दे, आजमाकर जरूर देखे, ऐसा न हुआ तो अगली बार फिर से आजमा कर देखले।। टॉपिक चेंज "बारह बरस बाद घूरे के भी दिन फिरते हैं, अपना चक्र दो बार घुमा चूका चक्र के घूमने को भी ऐड कर लीजिये उसमे, फिर भी कुछ खास नहीं बदला | सब कहते है अच्छे दिन को इमोशनल बात नहीं करते, अन्यथा मुजफ्फरनगर भी आज ही हुआ था भक्त नाराज हो जायेगे सुनके | वैसे किसने कहा कुछ नहीं बदला पहले में बहुत दुखी रहता था मुझे कोई बर्थडे पर विश नहीं करता था फिर मेको 'मार्क जकरबर्ग' ने बोला फेसबुक पर अकाउंट बनाने को मेने दो-दो बना लिए फिर मुझे बहुत विश मिलने लगी और में बहुत खुश रहने लगा | ज्यादा विश के लालच में मेने 4000 फ्रेंड के साथ जमैका की 'डिंड्रा डॉटिन' को भी मित्र बना लिया पर वह मुझे कभी विश करती तो मैने भी उसको विश करना बंद कर दिया | सब ऐसा करते है मैने क्या गलत किया ? कुछ तो ऐसे है जो प्राइवेसी का ड्रामा करते है और अपनी टाइम-लाइन 364 दिन बंद रखते है एक दिन शुभकामनाओ के लोभ में खोलते है यह वह लोग है जो अपने व्हाट्सएप पर बस कन्याओं के शुभकामना सन्देश के स्क्रीनशॉट पोस्ट करते है हम इनकी व्याख्यान हरामी बोलकर कर सकते है, और कुछ ऐसे महात्मा भी है जो बस बर्थडे वाले ही दिन को बर्थडे और टाइम-लाइन हाईड करते है शायद कोई इनसे सन्देश के बदले पार्टी न मांग ले, इसी श्रेणी वह भी आते है जिनको मोह-माया से कोई मतलब नहीं है हम इनको कलयुग में कलि का अवतार भी कह सकते है | एक बात और अगर आपको ट्रिपल सेंचुरी से ज्यादा शुभसंदेश मिले तो आत्म-केन्द्रित न हो यह फेसबुक नोटिफिकेशन का कमल है आपके व्यक्तित्व का नहीं आप याद रखे की आप "धोनी" नहीं है क्योकि रतन टाटा का बर्थडे किसी को याद नहीं रहता है, खुश मत होइए आप रतन टाटा भी नहीं है, "यह माया है सोशल युग की, उद्धरण भी है मेरे पास पिछले वर्ष मेने बर्थडे के कुछ दिन बाद अपना एक खबसूरत फोटो उसपर कैप्शन लिखा ''हैप्पी बर्थडे टू मि'' और मेको बहुत विश मिली, क्या आपको पता है? उसदिन मेरा बर्थडे था भी नहीं सबको उल्लू बनाया ! 😜:P #सुमितमोन्स से ब्लॉग से अच्छा लगे तो लाइक कमेंट करे न लगे तो अपना #Taste बदले हम तो घंटा बदलने से रहे | #HappyBirthdaytome ☠️